Thursday, September 3, 2009

Monday, August 31, 2009

बहिरा हुआ खुदाए

कांकर पाथर जोरि कै, मस्जिद लई बनाय
ता चढ़ मुल्ला बाँग दे, बहिरा हुआ खुदाए
- कबीर

Friday, August 28, 2009

ज़िन्दगी सब पे क्यूँ नहीं आती

सब पे आती है, सबकी बारी से
मौत मुन्सिफ़ है, कम--बेश नहीं
ज़िन्दगी सब पे क्यूँ नहीं आती

Monday, August 17, 2009

तारे

मैं तमाम तारे उठा-उठा के गरीब लोगों में बाँट दूँ
वो बस एक रात को आस्मां का निज़ाम दे मेरे हाथ में

Thursday, August 6, 2009

अकाल और उसके बाद (नागार्जुन)

कई दिनों तक चूल्हा रोया, चक्की रही उदास
कई दिनों तक कानी कुतिया सोई उनके पास
कई दिनों तक लगी भीत पर छिपकलियों की गश्त
कई दिनों तक चूहों की भी हालत रही शिकस्त ।

दाने आए घर के अंदर कई दिनों के बाद
धुआँ उठा आँगन से ऊपर कई दिनों के बाद
चमक उठी घर भर की आँखें कई दिनों के बाद
कौए ने खुजलाई पाँखें कई दिनों के बाद ।

Sunday, August 2, 2009

Tuesday, July 28, 2009

Will you eat me??!!!

Next time you eat meat, just think about those eyes that ask you so innocently -
Will you eat me??


Thursday, July 23, 2009

Biking Anyone?!!


The pics are from a shop in Aizawl, Mizoram - a beautiful state in North-East India. The wooden bikes were perfect in every detail of equipment - kick, fuel tank, wheels, ignition... and so on. The model in first picture above was about one foot long and the second one was almost as big as Bobby Bullet. Really a collectors' delight :)

Monday, July 20, 2009

मह्वे यास*


*मह्वे यास - नाउम्मीद इन्तज़ार में रत (in a hopeless wait)

Saturday, July 11, 2009

Sunbirds


A male Sunbird (above) and a female Sunbird (below) -
another evidence that males of every species are more endowed.

Thursday, July 9, 2009

History repeats itself!!!

When I was in Class III, my mama went to Egypt and brought me a gun that looked like the one in this picture. It was a rare thing back then and an instant hit in my school :)

Twenty years later, I went to Korea and couldn't resist buying this gun for my nephew, who is, incidentally, in class III. It's a lot more common toy now... but then, I wanted history to repeat itself!!!

Monday, July 6, 2009

टका

टका हर्त्ता, टका कर्त्ता
टका मोक्ष विधायिका
टका सर्वत्र पूज्यन्ते
बिन टका, टक-टकायते

Friday, June 26, 2009

पुल

तेरे घर पहुँच तो जाता
रस्ते में दरिया पड़ते हैं
पुल तो तूने सब जला ही दिये थे!

Monday, June 22, 2009

बिल्ली के बच्चे

किताबों मे बिल्ली ने बच्चे दिये हैं
ये बच्चे बड़े हो के अफ़सर बनेंगे


दरोगा बनेंगे किसी गाँव के ये
किसी शहर के ये कलक्टर बनेंगे


खिलाऊँगा इनको मैं दूध और मलाई
मेरे भाग्य के ये रजिस्टर बनेंगे


किताबों मे बिल्ली ने बच्चे दिये हैं
ये बच्चे बड़े हो के अफ़सर बनेंगे

Thursday, June 18, 2009

कुत्ते

बकलम फ़ैज़ अहमद फ़ैज़
ये गलियों के आवारा बेकार कुत्ते
कि
बख्शा गया जिनको ज़ौक--गदाई
ज़माने
की फ़िटकार सरमाया उनका
जहाँ
भर कि दुत्कार इन की कमाई ना आराम शब को, ना राहत सवेरे
गलाज़त
में घर, नालियों में बसेरे
जो
बिगड़ें तो इक-दूसरे से लड़ा दो
ज़रा
एक रोटी का टुकड़ा दिखा दो
ये
हर एक की ठोकरें खाने वाले

ये फ़ाकों से उकता के मर जाने वाले
ये मज़लूम मख्लूक गर सर उठायें
तो
इन्सान सब सरकशी भूल जायें
ये
चाहें तो दुनिया को अपना बना लें
ये
आकाओं की हड्डियाँ तक चबा लें
कोई
इनको एहसास--ज़िल्लत दिला दे
कोई
इनकी सोई हुई दुम हिला दे।

Tuesday, June 9, 2009

चाहे काट डालो राजा ;)

चाहे मार डालो राजा, चाहे काट डालो राजा
हम तो यारी करेंगे, दिलदारी करेंगे...

Thursday, May 28, 2009

What Is it Like to Be a Horse

The title, in a lighter vein, is a small variant of the deeply philosophical, phenomenal, and a wonderful paper "What Is It Like to Be a Bat?" by Thomas Nagel.

Saturday, May 23, 2009

Shoot On...!!!


The old order changeth,

From Canon SX 100 IS (above) to Canon SX 10 IS (below)

yielding place to the new

Monday, May 11, 2009

चौथा बन्दर नहीं है!!!

गाँधीजी के तीन बन्दर
मेरे इष्ट देव हैं,
इसीलिये मैं
बुरा नहीं देखता
बुरा नहीं सुनता
बुरा नहीं बोलता।
लेकिन
बुरा करता हूँ
क्योंकि
चौथा बन्दर नहीं है!