Saturday, February 7, 2026

Rose day?

 बताया गया है कि आज रोज़ डे है।  
तो बताओ, आज कौन सा रोज़ दें तुम्हें - 


प्रेम वाला लाल? 


या मित्रता वाला पीला ? 
 
केवल आकर्षण वाला गुलाबी ? 


या उम्मीदों वाला केसरिया ? 


जवाब नहीं मिलेगा, पता है। 
इसीलिए शायद, 
विरह वाला सफ़ेद ही ठीक रहेगा। 
है ना?

No comments: