Monday, October 27, 2014

आँख में काजल भरे दिन

धुंध और बादल भरे दिन 
आँख में काजल भरे दिन 
आ रहे हैं देख साथी
शीत से पागल, भरे दिन

Sunday, October 19, 2014

Happy Birthday Majaaz

रास्ते में रुक के दम लूँ, ये मेरी आदत नहीं 
लौट कर वापस चला जाऊँ, मेरी फ़ितरत नहीं 
और कोई हमनवा मिल जाये, ये क़िस्मत नहीं 
ऐ ग़म-ए-दिल क्या करूँ, ऐ वहशत-ए-दिल क्या करूँ 
असरारुल हक़ "मजाज़" लखनवी
Also, Happy Birthday to me! 
This was clicked by a friend 
during the Poetry Talk 
at IIM Ahmedabad on Mar 5, 2014.

Saturday, October 11, 2014

Happy Birthday Loknaayak

Happy Birthday Loknaayak Jay Prakash Narayan!
I have nothing to offer you but these Orchid flowers,
also known as Crown of Thorns 
(Euphorbia milii splendens)
After all, this is what we offer
to the great souls and patriots of our country.


Also, Happy Birthday Amitabh Bachchan!

Sunday, October 5, 2014

This is not just a chocolate bag!



This is a bag full of love from my students on Teachers' Day 2014.
This is what makes my life worthwhile - not measured in money 
but in minds, moments, and memories.

Tuesday, September 30, 2014

घर का सुख

बड़े बड़े शहरों की ऊंची ऊंची मंज़िल 
बड़े से होटल भारी महफ़िल 
सबमें रहना तन्हा  तन्हा  
सबको सहना लम्हा लम्हा 

कई दिनों के बाद 
लौट कर घर आना 
छोटे से कमरे में इक 
जन्नत पाना... 

Friday, August 22, 2014

Friday, August 15, 2014

जिंदाबाद! इन्क़लाब!

नफ़स नफ़स, कदम कदम 
बस एक फ़िक्र दम-बदम
घिरे हैं हम सवाल से हमें जबाब चाहिए !
जबाब दर सवाल है कि इन्क़लाब चाहिए !
इन्क़लाब ! जिंदाबाद ! 
जिंदाबाद ! इन्क़लाब !


जहाँ अवाम के खिलाफ साजिशें हो शान से 
जहाँ पे बेगुनाह हाथ धो रहे हो जान से
जहाँ पे लफ्ज-ए-अम्‍न एक खौफ़नाक राज़ हो
जहाँ कबूतरों का सर परस्त एक बाज़ हो
वहाँ ना चुप रहेंगे हम 
कहेंगे, हाँ कहेंगे हम
हमारा हक़, हमारा हक़ हमें जनाब! चाहिये !
घिरे हैं हम सवाल से हमें ज़बाब चाहिए !
ज़बाब दर सवाल है कि इन्क़लाब चाहिए !
इन्क़लाब ! जिंदाबाद ! 
जिंदाबाद ! इन्क़लाब !
शलभ श्रीराम सिंह

Wednesday, August 6, 2014

रे रे चातक सावधान

This is a Jacobin Cuckoo or a Pied Cuckoo. She is said to be a harbinger of monsoon. And the much awaited delayed rains began the day I saw her. 

On July 14, 2014, as I was driving to my office, she flew above my car across the road. I couldn't see for sure what was that. Therefore, when I reached the parking, I proceeded the woods behind New MDC building. After almost 15 futile minutes, I was about to return when I decided to check that bird again which seemed too familiar to pay attention. And there she was - my first sighting of a चातक - the subject of so much of Sanskrit and Hindi poetry. 

It is said that this bird waits patiently for rains to arrive and to quench its thirst. She doesn't drink from any other source but the drops of the first rains. And if it doesn't rain, well... that is why there is poetry!


रे रे चातक सावधान मनसा मित्र क्षणं श्रूयताम्
अम्बोदा बहवो वसन्ति गगने सर्वेऽपि नैतादृशाः
केचिद् वृष्टिभिरार्द्रयन्ति  धरणीं गर्जन्ति केचिद् वृथा
यं यं पश्यसि तस्य तस्य पुरतो मा ब्रुहि दीनं वचः

भर्तृहरि / नीतिशतक / ४७
ओ चातक!
घड़ी भर को
ज़रा कान देकर सुनो मेरी बात
बहुत से बादल हैं आकाश में
पर एक से नहीं हैं
सारे बादल
कुछ हैं बरसते
जो भिगो डालते हैं सारी पृथ्वी को
और कुछ हैं जो
सिर्फ़ गरजते ही रहते हैं लगातार
ओ मित्र
मत मांगो हर एक से दया की भीख!

Thursday, July 31, 2014

तीर्थराज प्रयाग में संगम पर

क्या तुमको मैं याद नहीं हूँ गंगाजी और जमुनाजी

मैं भी तुम्हारा ही साहिल था गंगाजी और जमुनाजी

पत्ते बनकर ऐसा बिखरा वक़्त की पागल आंधी में

आज मैं अपना सोगनशीं हूँ गंगाजी और जमुनाजी


Thursday, June 5, 2014

Happiness is a Bird

I have been putting out water bowl for birds for past few months. Some birds have become a regular at that spot now. So the other day, I emptied the pot to clean and started watering the plants in my garden. Then only, a couple of peafowls appeared and checked the empty pot. I felt so sorry for leaving the pot empty. And amazingly, when I tried filling the pot with the pipe, the birds didn't fly away - they just waited very close. That gave me some courage to put out some rice and bird-feed as well. The peafowls were not perturbed by my presence and rather, watched me curiously. As soon as I put the rice out, they came close and started eating. I clicked this picture from my kitchen window and kept watching them for over 15 minutes or so. That was a sheer blissful morning... after all, happiness is a bird!




Friday, April 25, 2014

उफ्फ़ ये मौसम...

चलो हम चलें उन पहाड़ों की जानिब 
जहाँ सर पे पत्थर सी बरसे न गर्मी 


Sunday, April 20, 2014

अदम

तुम्हारी फाइलों में गाँव का मौसम गुलाबी है 
मगर ये आंकड़े झूठे हैं ये दावा किताबी है 


तुम्हारी मेज़ चांदी की तुम्हारे जाम सोने के 
यहाँ जुम्मन के घर में आज भी फूटी रक़ाबी है

Tuesday, April 15, 2014

चाँद और कवि (और गर्मी)

दिन कुछ ऐसा रहता है दहका दहका
चाँद सुकूं देता है कुछ महका महका



Saturday, April 5, 2014

कोयल - बच्चन

कोकिले, पर यह तेरा राग
हमारे नग्न-बुभुक्षित देश
के लिए लाया क्या संदेश ?
साथ प्रकृति के बदलेगा इस दीन देश का भाग ?


Tuesday, March 18, 2014

Did you miss me?!!?

I have been busy... very busy! So busy that I didn't have time to miss myself!! 
Are you asking what kept me busy? Well... nothing. I was looking at the sun... I was caged... but I still kept looking at the sun.
The sun reminded me of you... your smell, your chatter, your softness... I was caged... but the sun of your memory kept me alive! 
I was so busy that I didn't have time to miss myself!! I still missed you!!! 


Friday, February 21, 2014

वसन्त - 17

फिर सुबह होगी 
और फिर शाम होगी. 
फिर तुम्हारे साथ, 
तुम्हारी तस्वीरों के साथ, 
और तुम्हें भूल जाने की 
झूठी कोशिश के साथ
ज़िन्दगी गुज़र होगी...

तुम खुश रहना... 
ज़िन्दगी रही 
तो अगले वसन्त में 
फिर से मिलेंगे. 

Purple heart or Tradescantia pallida

Thursday, February 20, 2014

वसन्त - 16

गुलमुहर तुमने हमेशा देखा होगा -
 गहरे सुर्ख रंग में खिला हुआ!
लेकिन एक गुलमुहर ये भी है - 
सुर्ख नहीं, उड़ा-उड़ा सा, टूटा सा... 
खूबसूरत और पाकीज़ा ये कम नहीं, 
लेकिन पूछो खुद से तो पता चले शायद 
कि ये सुर्ख होने के अपने अंजाम तक
क्यूँ नहीं पहुंचा! 

Gulmohar

Wednesday, February 19, 2014

वसन्त - 15

कोई फूल खूबसूरत कब होता है? 
जब उसे बगीचे या गुलदान में सजा कर रखा जाए तब? 
क्या वो फूल खूबसूरत नहीं होता, 
जो जंगल में कहीं गुमनाम सा खिला हो?

तुम्हें प्यार करना क्या ज़रूरी है कि 
तुम्हारी अनुमति से ही किया जाए?
वो प्रेम क्या कम पवित्र होगा
 जो जीवन भर तुम्हें समर्पित रहे - 
बिना तुम्हारे प्रयास के, 
बिना तुम्हारे जाने, 
बिना तुम्हें पाने के प्रयास के!

Coccinia grandis, ivy gourd, Kundroo

Tuesday, February 18, 2014

वसन्त - 14

ये लाल रंग - ये न पूछो कि क्या याद दिलाता है.
ये पूछो कि ये लाल रंग क्या-क्या याद नहीं दिलाता. 
 Indian Coral Tree / Erythrina variegata

Monday, February 17, 2014

वसन्त - 13

ये पीले फूल - 
इनका नाम पता था... 
लेकिन सालों तक भूला रहा. 
फिर एक दिन
एकदम से याद आ गया.
ऐसी बहुत सी बातें हैं,
जो मैं भूला रहता हूँ 
और फिर,
वो याद आ जाती हैं... 
और फिर भूलती ही नहीं!

Yellow King Humbert Canna 

Sunday, February 16, 2014

वसन्त - 12

रजनीगंधा फूल तुम्हारे 
महके यूँ ही जीवन में...

 Tuberose


Saturday, February 15, 2014

वसन्त - 11

ये कागज़ के फूल हैं...
कल खिले थे जब तब भी सूखे थे
आज जब खुमार उतर गया,
तब भी सूखे हैं.
कागज़ के फूल 
ज़िन्दगी के फूल भी कहे जा सकते हैं!


Friday, February 14, 2014

वसन्त - 10

अद्भुत है ना - वो जगह ही ऎसी थी. 
या शायद वो साथ.
या शायद वो उम्र...
जो ऐसी तस्वीरें मिल जाती थीं. 
अब तो वैसा कहाँ कभी कुछ मिलता है. 

Orange Bignonia or Flaming Trumpet