Wednesday, September 22, 2010

6. ढूँढ लो मुझको

बड़ी है इतनी ये
पथरीली है
गहरी दुनिया
कोई निशान
अपने होने का
मिलता ही नहीं
तुम्हारे बस में हो
तो तुम ही ढूँढ लो
मुझको
अगर लगे
कोई सुराग मेरा
तो मुझे खबर करना
कि बहुत रोज़ हुए
साये से मिले अपने

Tuesday, September 21, 2010

5. थामे रहना युँही

थामे रहना
युँही सबको
कि कोई
वक्त की धार मे
ना बह जाये
कि अगर छूट गये
हाथ कभी
तो क्या खबर
कि इन सायों के
निशां भी ना मिलें!

Monday, September 20, 2010

4. जुदा

भीड़ थी सायों की
कुछ होश में थे
मदहोश थे कुछ
और उन सब में
एक तुम भी थीं
साथ सबके थीं
मगर
सबसे जुदा!


Sunday, September 19, 2010

3. एक तस्वीर चुरा ली हमने

युँही भटकते
उस आवारा रात में हमने
एक तस्वीर चुरा ली थी ना
किसी के अरमां
तितलियों से दिखते थे
कोई परछाई कुलांचे मारते
हिरन सी थी
वक्त के फ़र्श पर गिरा ऐसे
छनक के चूर हुआ
आखिर:श हर इक साया
हमारे पास मगर आज तक
सलामत है
एक तस्वीर जो
उस रात चुरा ली थी
वक्त से हमने!

Saturday, September 18, 2010

2. बढ़ा के हाथ थाम लो मुझको

बढ़े हुए वो हाथ
बढ़ के रह गये आखिर
अंधेरा इतना
कि दिखे ही नहीं
बढ़े वो हाथ अपने हमें
और जानम
फिर कदम भी बढ़ ही गये।
कभी उस रास्ते आना
तो ज़रा चेक करना
हमारे हाथों की परछाई
वहाँ अब भी है!

Friday, September 17, 2010

1. घूमते-फिरते

घूमते-फिरते
कभी जयपुर में
कभी आबू में
यादों की सड़क पर
तेरी परछाई
रह गयी
जानम

Thursday, September 16, 2010

परछाईयां

Another a-picture-a-day series from tomorrow onwards.
Theme this time is the interplay of light and dark - 'the shadows'.
This time, an added flavor - every post has a poem also, specially written for that picture.
Every 6:19 am for next nine days.
6-19 was the place, where my life experienced a lot of interplay of light and dark.
It was my room number at IIMA.


P.S. - The preparation for the series has already culminated in परछाईयां.

Tuesday, August 31, 2010

बज़्म-ए-ज़िन्दगी बकौल गालिब - 9

इब्ने-मरियम हुआ करे कोई
मेरे दुख की दवा करे कोई
इब्ने-मरियम - Jesus, The son of Mary

Saturday, August 28, 2010

बज़्म-ए-ज़िन्दगी बकौल गालिब - 8

दिल ढूँढता है फिर वोही फ़ुर्सत के रात-दिन
बैठे रहें तसव्वुरे-जानाँ किये हुए

Tuesday, August 24, 2010

बज़्म-ए-ज़िन्दगी बकौल गालिब - 7

ये फ़ितना आदमी की खानावीरानी को क्या कम है
हुए तुम दोस्त जिसके उसका दुश्मन आस्माँ क्यूँ हो
Destiny need not be an enemy to your friends,
for the mischief of your friendship is enough to ruin home of the one.

Sunday, August 22, 2010

बज़्म-ए-ज़िन्दगी बकौल गालिब - 6

मौज-ए-सराब-ए-दश्त-ए-वफ़ा का न पूछ हाल
हर ज़र्रा मिस्ल-ए-जौहर-ए-तेग़ आबदार था

मौज-ए-सराब-ए-दश्त-ए-वफ़ा ---- वफा के मरुस्थल की मरीचिका
मिस्ल-ए-जौहर-ए-तेग़ ---- तलवार की धार की तरह
आबदारचमकदार"> ---- चमकदार

Wednesday, August 18, 2010

बज़्म-ए-ज़िन्दगी बकौल गालिब - 5

चंद तस्वीरे-बुतां, चंद हसीनों के ख़ुतूत
बाद मरने के मेरे घर से ये सामां निकला

Gulzar - entering his 75th year today
Happy Birth Day Gulzar sahib :)

Sheen Kaaf Nizaam


Nand Kishore Acharya

Saturday, August 14, 2010

बज़्म-ए-ज़िन्दगी बकौल गालिब - 4

काबा किस मुँह से जाओगे 'ग़ालिब'
शर्म तुमको मगर नहीं आती

Tuesday, August 10, 2010

बज़्म-ए-ज़िन्दगी बकौल गालिब - 3

कलकत्ते का जो ज़िक्र किया तूने हमनशीं
इक तीर मेरे सीने में मारा के हाये हाये

Saturday, August 7, 2010

बज़्म-ए-ज़िन्दगी बकौल गालिब - 2

ये मसाइले-तसव्वुफ़, ये तेरा बयानग़ालिब
तुझे हम वली समझते जो न बाद:ख्वार होता
This mysticism in illustration, this speech of yours Oh Ghalib... You would be understood as an apotheosis, if only you were not a drunkard.

Tuesday, August 3, 2010

बज़्म-ए-ज़िन्दगी बकौल गालिब - 1

गिरिय: चाहे है खराबी मेरे काशाने की
दर-ओ-दीवार से टपके है बयाबाँ होना

meaning - The fate / destiny wants to destroy my abode as wilderness crawls on the walls and doors.

Sunday, July 25, 2010

Duck-Duck karne laga....

When I see a bird
that walks like a duck
and swims like a duck
and quacks like a duck
I call that bird a duck.

Saturday, July 10, 2010

Wednesday, July 7, 2010

सबका कटेगा राम

दिन कटे ना रात कटे ना सुबह कटे ना शाम,
धूप हटे ना छांव हटे ना गम हटे ना जाम,
देखो सबका कटेगा
सबका कटेगा राम, यूँ ही कटता रहेगा,
सबका कटेगा राम

Saturday, July 3, 2010

रात भर याद

रात भर
बूँद - बूँद
गिरता रहा
तेरी यादों का
आस्मां
मुझ पर

Thursday, July 1, 2010

हमारा सफ़र

हमारा सफ़र तो बहुत लम्बा था

पर सड़क ही खत्म हो गयी

Wednesday, June 30, 2010

Destiny

Does it look something disgusting?? Something filthy?

This is the inside look of a tandoor - a tandoor that had gone cold after a long night. And those filthy looking things are flour-balls, which were supposed to be delicious breads.

This is what destiny is. An event which would have lead to admiration, beauty, and serving a higher purpose... and suddenly the tandoor goes cold... and what it ends with is just disgust and filth...!!!

Friday, June 25, 2010

आज बारिश...

आज बारिश
और तुम
नहीं हो
बरसने को

Saturday, June 5, 2010

so long... so sorry... and a new series :)

Internet has become a luxury since I left the campus. And a good connection with fast net speed is almost an impossibility. My own whims and laziness added more to the absence of activity on this blog for so long. In fact, this gap of two weeks is the longest ever this blog has witnessed.

So as a 'remedial' measure and with all due apologies, I'll be running a long a-picture-a-day series this time. The theme is 'Bachche' (kids) and there will be a new post every day at 2.37 am. Why the theme and why the timing?? because this timing signifies the most loved 'bachcha' of my life :)