Tuesday, June 18, 2024

राजा तोते

बाड़े - बाड़ी 
महल - दुमहले 
बड़ी समाधि 
छोटी छतरी 
तोपें दुर्ग 
किले मीनारें 
जिनके कारन 
सेना भिड़ गयीं
राजा लड़ गए 
रानी जल गयीं 
वक्त के साथ ही 
साफ़ हुए सब 
खानदान भी 
ख़ाक हुए सब 
चढ़ते सूरज के ढलने पर 
शाम के साथ ही 
लॉक हुए सब।  
अब इन सबकी   
सेना तोते 
परजा तोते 
वक्त के अंतिम 
राजा तोते ! 


 

No comments: