Tuesday, September 21, 2021

Tiger Tiger, burning bright


Clicked her in Ran Thambore National Park, as she was starting to feast on the sambar deer she had killed that morning. Those watchful eyes were still too full of Tigritude. Pure thrill. Pure bliss. 

Sunday, August 8, 2021

Time to study a new field

Got another rescue call. Helped correct the identification, helped remove the wrong feeding objects, helped in recovery of the bird. All the while, felt like a quack. Time to read another set of books, so that next time, I do something right not by mere luck. Any leads are welcome. 


 

Tuesday, July 27, 2021

शाम


एक शाम ज़िन्दगी की 

एक साया दूर पर ,

मन पे छाया 

एक साया 

शाम एक ज़िन्दगी की 

Tuesday, July 20, 2021

सोच लो ऐ आस्मां


आस्मां घिर तो रहे हो मुझ पर,
 सोच लो मैं घिरा तो
मुँह किधर छुपाओगे !

Tuesday, July 13, 2021

हरसिंगार

 

If you watch nature closely, it will tell you when the rains are just about to arrive. 


Friday, July 2, 2021

Birthday on my mind


वो मेरी ज़िन्दगी का 
केक है ऐसा 
जिसे मैं खा नहीं सकता 
जिसे मैं पा नहीं सकता 
 गो उसका स्वाद 
मुझको याद है 
होठों पे है अब भी 
मगर अब उसको अपने 
होठों तक 
मैं ला नहीं सकता 
उसे मैं पा नहीं सकता 
... !!!




Tuesday, June 15, 2021

वक़्त

 इन घड़ियों का वक़्त तुम्हारा था जानम

अब तुम नहीं तो किसी घड़ी में जान नहीं है!


Saturday, May 22, 2021

बाज़ी


 

खो गयीं हैं मोहरें कुछ 

वो राहें चल नहीं सकता 

तुम्हारे साथ जो सोची थीं 

जब ये बाज़ी पूरी थी !

फ़क़त अब सोचता रहता हूँ 

तुम बिन है बड़ी फीकी

ये बाज़ी अब 

हमेशा को अधूरी है। 

Saturday, May 15, 2021

पलट


तेरा ध्यान किधर है रे तेरा हीरो इधर है


Tuesday, April 20, 2021

No more Juice NB :(

Sugarcane is a disaster of a crop, particularly for groundwater. 
Nonetheless, enjoy the sugarcane juice for now.



 

Saturday, March 20, 2021

एक सुनहरी चिड़िया उड़ गयी


हर चिड़िया की एक कहानी 

हमने थी उसको जो सुनानी 

लेकिन उसको तो औरों की 

बातों से थी बात बढ़ानी 


Monday, March 15, 2021

तुम्हारे बाद ये मौसम बहुत सताएगा

 


अगर तलाश करूँ कोई मिल ही जाएगा 

मगर तुम्हारी तरह कौन मुझ को चाहेगा 

तुम्हें ज़रूर कोई चाहतों से देखेगा 

मगर वो आँखें हमारी कहाँ से लाएगा 

न जाने कब तिरे दिल पर नई सी दस्तक हो 

मकान ख़ाली हुआ है तो कोई आएगा 

मैं अपनी राह में दीवार बन के बैठा हूँ 

अगर वो आया तो किस रास्ते से आएगा 

तुम्हारे साथ ये मौसम फ़रिश्तों जैसा है 

तुम्हारे बाद ये मौसम बहुत सताएगा

Wednesday, February 17, 2021

Happy Budday Maddy :)


 

Dearest M, 

Wish you a very Happy Birthday! Here is a small memory - A bird that I clicked with you, from your favorite class of birds - birds of prey. It was Bannerghatta National Park, probably our last trip together. 

It's been a while since we met or talked but you are always fondly remembered and greatly missed here. For you have been the sweetest, curious, patient, and most unique child I have ever been such good friends with. In fact, had it not been for your curious insistence, I would have given up on bird-walks long ago. Hope you are doing great and scaling new heights that you so well deserve! 

Thank you for being!! May Gods bless you always :) 


Saturday, January 30, 2021

Finding Nemo


 इक वो ही रंग थी ज़माने में 

मेरे बे-रंग से फ़साने में,

ऐसी फिसली कि फिर नहीं देखा 

ज़िन्दगी के सियाहखाने में



Tuesday, January 12, 2021

शेष अभी है मुझमें जीवन

 

शेष अभी है मुझमें जीवन 

दुनिया अब क्या 

मुझे छलेगी 

चार कदम उठ कर 

मरने पर 

मेरी लाश चलेगी। 

Monday, October 19, 2020

उठ समाधि से ध्यान की... उठ चल

It had to happen someday - One of us had to give up. Or to die. And what better day (and time) would there be to give up (or to die) than this! This precise moment. This precise time. 

So here it is... 952 posts and more than a thousand pics... 13 years and some hiatus... hundreds of hours and millions of thoughts... All come to an end today. This precise moment. This precise time. 

I have deactivated my Facebook account after removing almost everything, deleted more than 3/4th of my Quora content, and left Twitter. Other platforms were either already deleted or my presence is obscure. This month and the past have seen a lot of deletion or closure. With the closure of this blog, one more closure completes. 


Some do it swiftly, like a bandaid; some do it casually, like a WhatsApp status, and some do it surreptitiously, like ... you know how! Me? Well, I stretch the closures long and hard... one account each day, one wound each time, one closure each nostalgia! So, with the closure of this blog, one more closure completes. This precise moment. This precise time.

सदा न काहू के रही 

प्रीतम की गल  बाँह,

ढलते ढलते ढल गयी 

सब तरुअन की छाँह !

Wednesday, September 30, 2020

इक लहर काल की और


अस्तित्व ज्यों हमारा 

धरती पे चंद रेखा 

इक लहर काल की और 

फिर किसने किसको देखा !

Thursday, September 24, 2020

A *fake* one


Teach a parrot the terms 'supply and demand' and you've got an economist.
 - Thomas Carlyle

Monday, September 14, 2020

प्रथम चिरन्तन - प्रेम

हिन्दी दिवस पर 
मौन श्रद्धांजलि 
मेरे प्रथम 
चिरन्तन - प्रेम को 



 

Wednesday, September 9, 2020

Bugging Thoughts about a Thought Bug

"I think we are just insects, we live a bit and then die and that’s the lot. 
There’s no mercy in things. There’s not even a Great Beyond. 
There’s nothing."


"Bugs never bug my head. They are amazing. 
It is the activities of humans that actually bug me all the time."

Saturday, September 5, 2020

जाने क्या उसका नाम रखा था

जब वो टूटी थी औ छूटी थी जड़ों से अपनी, 

उसको जाना था औ थामा था रगों से अपनी। 


उसको बस अपना मान रखा था,

जाने क्या उसका नाम रखा था।  


सबसे छूटी मेरी बाँहों में रही, 

मुझसे छूटी मेरी चाहों में रही।  


Wednesday, August 26, 2020

Fire extinguished

बुझ गयी आग इस तरह आखिर 
जैसे वो थी नहीं कभी मेरी  

 

Friday, August 21, 2020

Saturday, August 15, 2020

Nature is also waving our flag


स्वतंत्रता दिवस की अनन्त शुभकामनायें 

Wednesday, August 12, 2020

ललना जसुदा के ...


हाथी घोड़ा पालकी 
जय कन्हैया लाल की 
खीर खायें कंद की 
दुहाई बाबा नन्द की 
मदन गोपाल की 
जय कन्हैया लाल की 

Saturday, August 1, 2020

अब ऐसा भी नहीं होगा


जी भर के रो चुकी हो तुम 
या और भी अभी 
मेरी फुरक़त के 
अश्क़ बाकी हैं ?

उतरा है तैश या
कि रक़ीबों से 
रश्क़ बाकी हैं ?

जी भर के 
रो चुकी हो तुम 
तो सुन लो 
अब के मैं 
पास आने के ख्वाब 
छोड़ चुका,
दूर जाने के 
लिए निकला हूँ !

ज़िन्दगी से नहीं 
बनती मेरी 
मर्ग पाने के 
लिए निकला हूँ !

Tuesday, July 28, 2020

धुंधला पड़ गया सूरज


कोई चमका था
मेरे आसमान में
सूरज की तरह,
भर गया था
ज़िन्दगी को
हरारत से
रौशनी से
और अपने
धनक के
रंगो से !
हर सूरज की
एक उम्र
होती है
शायद
बहुत ही जल्द
इस बार
धुंधला
पड़ गया सूरज !

Sunday, July 26, 2020

May you always find teddy bears in clouds



यूँ ही छोटे छोटे पग से
डगमग डगमग चलना सीखो
अपने दम पर अपने पैरों
गिरना सीखो उठना सीखो

और जब उठना सीख चुको तो
औरों को भी बल देना तुम
इस दुनिया की बहुत समस्या
में से कुछ का हल देना तुम

और हल देते - देते तुमको
भोला दीखे हालाहल में
मन में कुछ कल्मष न आये
भालू देखो तुम बादल में


Tuesday, July 14, 2020

Jelly is not a Fish


समन्दर के अंदर
तो हम भी 
गए हैं 

मगर तुम वहां 
इतनी चुभती 
नहीं थीं।  

Monday, July 6, 2020

Tis the season to miss


तेरे बगैर मुझे चैन कैसे पड़ता है 
मेरे बगैर तुझे नींद कैसे आती है  
(जॉन एलिया)

गोमती पर भटकती है बारिश 
मेरी उदास दशहरी मुझे बुलाती है 
(गुस्ताख़ी मुआफ़)

Thursday, July 2, 2020

एक डिब्बा कहीं बिना ढक्कन


एक डिब्बा था कहीं 
रख के जिसे 
भूल गया हूँ 

एक डिब्बा 
कहीं
बिना ढक्कन 

साथ मिल जाएँ 
अगर दोनों तो 
मज़ा देखो 

हौले से चढ़ती 
मय का फिर 
नशा देखो

...